गुमशुदा बहनें | Missing Sisters
17-year-old Megha is in love with Somesh. They were seen together by a few people in the village, who later reported this to Megha’s father, Suresh Awasthi. They told Suresh to keep an eye on his daughter. Suresh shouted at Megha, but she clearly said that she loves Somesh and wants to marry him. Suresh took her mobile phone and forced her to end her contact with Somesh.
One day, Megha suddenly went missing. Her family filed a missing complaint with the police. The police were confident that Megha ran away on her own, and they had a feeling that Megha’s younger sister Rohini had some clue about her disappearance but was not telling them anything. After a few days, Megha came back home and told her parents that Somesh is not a good person. He had already been married twice and was trying to trap her. Suresh forgave her and also gave her mobile back to her.
After a few days, Megha went missing again, along with her sister Rohini. A month passed, but the police were clueless. Then, police found two female dead bodies in a village river. Meanwhile, the police were also unable to locate Somesh, so they began to suspect this was a case of honor killing, in which Megha’s father, Suresh Awasthi, might have killed all three.
The matter started spreading in the media, and some media persons gave the police very important information.
मेघा 17 साल की है जो की सोमेश नाम के एक युवक से प्यार करती है। गाँव के कई लोग उसके पिता सुरेश अवस्थी को बोल चुके है की उसकी लड़की पर लगाम लगाये। जानने के बाद सुरेश मेघा की डांट लगाता है। मेघा अपने पिता को बोलती है की वो सोमेश को पसंद करती है और शादी करना चाहती है। ये सुनने के बाद सुरेश मेघा से उसका मोबाइल छीन लेता है।

एक दिन अचानक मेघा गायब हो जाती है। उसकी गुमशुदगी के सूचना पुलिस में दी जाती है। पुलिस को यकीन है की मेघा अपनी मर्ज़ी से भागी है क्यों की वो इन सब बातों को लेकर अपने पिता से लड़ भी चुकी थी। पुलिस को शक है की उसकी छोटी बहन रोहिणी को कुछ पता है जो वो बता नहीं रही है। कुछ दिन बीतते हैं और मेघा वापस आ जाती है। वापस आने के बाद वो अपने पिता को बताती है सोमेश एक धोखेबाज़ है जिसकी पहले से ही दो शादियां हो चुकी हैं और अब वो मेघा को फसा रहा है। उसके पिता को अब तसल्ली होती है और वो मेघा को माफ़ कर देता है और उसका मोबाइल वापस लौटा देता है।

कुछ दिन बीतते हैं और मेघा फिर गायब हो जाती है। इस बार मेघा अपने साथ अपनी बहन रोहिणी को भी ले जाती है। एक महीना बीत जाता है और पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाता है, मगर उसके बाद पुलिस को गांव की एक नदी में दो लड़कियों की लाशें मिलती हैं। दूसरी तरफ पुलिस सोमेश का पता लगाने में असमर्थ है और उन्हें ये शक है की ये एक ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है जिसमें मेघा के पिता सुरेश अवस्थी ने मेघा, रोहिणी, और सोमेश की भी हत्या कर दी हो।
पूरा मामला मीडिया में तूल पकड़ता है और फिर मीडिया के ज़रिये पुलिस को एक चौंका देने वाली सूचना मिलती है।
YouTube:
Part 1: www.youtube.com/watch?v=frX-uWj15t0
Part 2: www.youtube.com/watch?v=yKtnOprOS10
SonyLiv:
Part 1: …crime-patrol-satark-7th-march-2015-gumshuda-behen
Part 2: …crime-patrol-satark-8th-march-2015-gumshuda-behen
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2015/03/crime-patrol-bodies-of-missing-sisters.html








