सरफिरा | Mattoid
Necrophilia Serial Killer Case | Crime Patrol Satark
Laborer Subhash is a daily wage worker. One evening after work, his friend asks him to come along for dinner at a nearby place. The two then visit a small eatery run by a woman named Rohini, where they sit down to eat.
Annoyed by her behavior, Subhash first tries to silence her, but in anger he attacks and kills her. He then steals all the money from her shop and flees from the scene.
The police begin questioning people connected to Subhash. However, while the search operation is underway, Subhash murders three more people over petty disputes and escapes each time. He is now accused of killing four people, including two women and two men.
During the postmortem investigation, another horrifying detail comes to light. Police discover that after murdering the two women, Subhash engaged in sexual acts with their bodies — a psychiatric disorder known as necrophilia.
सुभाष एक दिहाड़ी मजदूर है। एक शाम काम के बाद उसका एक साथी उसे अपने साथ चलने को कहता है और बताता है कि वो उसे एक अच्छी जगह खाना खिलाएगा। दोनों एक छोटी सी दुकान पर पहुंचते हैं जहाँ रोहिणी नाम की महिला खाना बनाती है और वहीं बैठकर खाना खाने लगते हैं।
रोहिणी का स्वभाव अक्खड़ और तेज़ बोलने वाला है। वो दोनों से ऊँची आवाज़ में बात करती रहती है। कुछ देर बाद सुभाष का साथी फ्रेश होने के लिए बाहर चला जाता है। इसी दौरान सुभाष देखता है कि रोहिणी कुछ पैसे संभालकर रख रही है। जब रोहिणी नोटिस करती है कि सुभाष पैसों की तरफ ध्यान दे रहा है, तो वो उस पर चिल्लाने लगती है।
उसकी चिल्लाहट से परेशान होकर सुभाष पहले उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन गुस्से में आकर उसकी हत्या कर देता है। इसके बाद वो दुकान और रोहिणी के पास रखे सारे पैसे लेकर वहां से भाग जाता है।
पुलिस सुभाष से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू करती है। मगर पुलिस की तलाश के दौरान ही सुभाष छोटी-छोटी बातों पर तीन और लोगों की हत्या कर देता है और हर बार फरार हो जाता है। अब सुभाष पर कुल चार हत्याओं का आरोप है जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाली बात सामने आती है कि सुभाष ने दोनों महिलाओं की हत्या के बाद उनके शवों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मानसिक विकार को नेक्रोफीलिया कहा जाता है।
YouTube:
Part 1: www.youtube.com/watch?v=M9RQ3XjU5Ak
Part 2: www.youtube.com/watch?v=KX8nYNEr5yM
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2015/04/man-who-killed-7-people-in-15-days-held.html









