Pankaj Sinha lives in Patna with his wife and a child. According to his wife Geeta Sinha, he is an ideal husband, but Pankaj is actually plotting to kill Geeta. Pankaj had an affair with Geeta’s cousin Nisha four years ago, which started when Geeta came to her home to take care of Geeta during her pregnancy. Geeta came to know about this affair in time and after Geeta created a ruckus, everything was handled.
|
| Dolphin Dubey and Aditi Asija |
पंकज सिन्हा अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ पटना में रहता है। उसकी पत्नी गीता के हिसाब से वो एक आदर्श पति है मगर असल में पंकज गीता की हत्या की साज़िश रच रहा है। पंकज का चार साल पहले गीता की चचेरी बहन निशा के साथ अफेयर था, जो की गीता की प्रेग्नेंसी के समय जब गीता की देखभाल करने उसके घर आई थी तब शुरू हुआ था। गीता को समय रहते इस अफेयर के बारे में पता चल गया था और गीता के हंगामा करने के बाद सब कुछ संभाल भी लिया गया था।
गीता के अनुसार पंकज और निशा के बीच अब कुछ भी नहीं है मगर उनदोनों की शादी के चार साल हो जाने के बाद भी पंकज और निशा के सम्बन्ध जारी हैं और दोनों एक दूसरे के संपर्क में लगातार रहते हैं। होली के समय है और पंकज कुछ अपराधियों के साथ बात चीत कर रहा है की वो लोग अभी तक गीता को ख़त्म क्यों नहीं कर पाये। पंकज के लगाए हुए ये सुपारी किलर अभी तक तीन बार गीता को मारने का प्रयास कर चुके हैं मगर अभी तक सफल नहीं हो पाये हैं। तीनो बार उन लोगों के नाकामयाब होने के बाद पंकज खुद गीता को मारने का एक मास्टर प्लान बनाता है और अपने साले की फैमिली और अपनी फैमिली के साथ नालंदा पिकनिक प्लान करता है।
SonyLiv:
Part 1: www.sonyliv.com/Nakamiyaab-Crime-Patrol-Satark
Part 2: www.sonyliv.com/Nakamiyaab-2-Crime-Patrol-Satark
YouTube:
Part 1: www.youtube.com/watch?v=GtvC3extzb4
Part 2: www.youtube.com/watch?v=0YJ3In1vcEc
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2016/03/crime-patrol-contract-killing-of-wife.html


