अभय पाटिल नाबालिग है और आगे चलकर वह पायलट बनना चाहता है। वह दादर की एक चॉल में अपने पिता और बड़े भाई के साथ रहता है। अभय और उसके परिवार का कठिन समय तब शुरू हो जाता है जब उसके ऊपर नेहा शर्मा नाम की एक लड़की के बलात्कार का आरोप लगता है। उसका परिवार पूरे एक साल तक इस सबसे जूझता रहता है और जब अभय वापस आता है तब भी आस-पड़ोस वाले उसको और उसके पिता को ताने देते रहते हैं। यहाँ तक कि वह लड़की नेहा भी अभय को राह चलते ताने देती है। अभय एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी कर रहा है मगर उसको सुकून नहीं मिल रहा है।
इस परिवार की जिंदगी में फिर से संकट के बादल छा जाते हैं जब नेहा किडनैप हो जाती है। पुलिस सीधे तौर पर अभय को ही सबसे पहले पकड़ती है मगर अभय इन सबसे साफ-साफ मना कर रहा है। उसके अनुसार उसके लिए यह संभव ही नहीं है कि वह अकेले नेहा को किडनैप कर ले। कुछ समय बाद पुलिस को नेहा की लाश समुद्र के किनारे मिलती है। पोस्टमॉर्टम से पता चलता है कि नेहा के साथ कई बार बलात्कार हुआ है और उसके साथ मारपीट भी की गई है।

Starcast:
Abhishek Khandekar, Alok Kumar, Anuj Nayak, Aparna Mishra, Ekta Methai, Neha Sharma, Sanjeeva Vats
SonyLiv: Lekin – Crime Patrol Dial 100
YouTube: www.youtube.com/watch?v=BYgO-NVNKpY
Similar incident can be found here:
www.crimestories.co.in/2016/10/crime-patrol-youth-held-for-girls.html








