बेलगाम | Fractious
One of the most interesting cases of Crime Patrol Satark
जोधपुर, राजस्थान
चार नकाबपोश रात के अँधेरे में जीतेन्द्र चौधरी के घर में किचन की बालकॉनी तोड़ कर घुसते हैं। पहले वो लोग दोनों बाप और बेटे को रस्सी से बाँध कर बुरी तरह से मारते हैं और उसके बाद जीतेन्द्र की पत्नी कंचन को भी बाँध कर उससे एक-एक कर के दुराचार करते हैं और घर लूट कर भाग जाते हैं। भागने के लिए वो लोग जीतेन्द्र की कार का इस्तेमाल करते हैं जो बाद में शहर से बाहर पुलिस को मिल जाती है।
जीतेन्द्र पहले पुलिस से यह छुपाने की कोशिश करता है कि उसकी पत्नी के साथ गैंग रेप हुआ है मगर शोभा खुद-ब-खुद पुलिस को सब बता देती है और जिन दो लोगों के चेहरे उसने देखे थे उनका स्केच बनवाने में पुलिस की मदद करती है。

कई हफ्ते बीत जाते हैं मगर पुलिस को इस वारदात का कोई सुराग नहीं मिल पाता। केस की फाइल देश के सभी राज्यों में भेजी जाती है और आखिरकार हरियाणा के फरीदाबाद में ऐसा ही एक पुलिस केस पता चलता है जहाँ करीब नौ महीने पहले चार लोगों ने किचन के रास्ते से घर में घुस कर डकैती डाली थी। उस डकैती के दौरान भी एक गैंग रेप किया गया था।
जिस लड़की के साथ उन्होंने दुराचार किया था, वह पुलिस को बताती है कि उसने इनमें से तीन लोगों का चेहरा अच्छी तरह देखा था और वह अब भी उनका स्केच बनवाने में मदद कर सकती है।
SonyLiv:
Part 1: Belagaam 5 Nov, 2016
Part 2: Belagaam 6 Nov, 2016
YouTube:
Part 1: www.youtube.com/watch?v=vBYNbmrhD3k
Part 2: www.youtube.com/watch?v=5bZ8H44FMiw
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2016/11/crime-patrol-two-held-for-vaishali.html
