बेरहम सुधार | Misplaced Correction
Faridabad Kiran Murder Case | Crime Patrol Dastak
Young girl Pooja, 23 (real name Kiran and played by Jia Mustafa), is found brutally murdered in her bedroom. The crime is first discovered by her mother Sharda (real name Pushpa Kohli), who is found partially unconscious.
According to Sharda, on the night of 4th January, she opened the door for two unknown women wearing burqas who were known to Pooja. When she asked who they were, Pooja directly took them to her room. Later, Pooja brought water for her mother.
The story is based on the 2013 Faridabad (Haryana) murder case of a girl named Kiran, who was found dead at her home on 24th Dec 2013. Kiran was married to a Delhi-based businessman two years earlier, but she returned home after marital disputes with her husband. Her divorce petition was pending at Saket Court.
DCP Amrita Parekh — Real name ACP Poonam Dalal, played by Gauri Yadav Tonk
Assistant Cop Avatar played by Gyanendra Tripathi

ये कहानी दिसम्बर 2013 में हरियाणा के फरीदाबाद में हुए एक केस पर आधारित है। पूजा एक तलाकशुदा लड़की है जिसने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से शादी की थी मगर दोनों के बीच की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। शादी टूटने के बाद पूजा अपने माँ-बाप के घर आकर रहने लगती है। वो एक बिजनेस में काम कर रही है जिसमें अब्बास शेख नाम का एक युवक उसका पार्टनर है। पूजा के माँ-बाप उसके चाल-चलन से परेशान हैं। पूजा शराब भी पीती है और धूम्रपान भी करती है।
जनवरी की एक सुबह पूजा की माँ शारदा अपने नौकर अरुण को अचानक फोन करके घर आने को बोलती है। अरुण घबरा जाता है और एक पड़ोसी के साथ शारदा के घर पहुंचता है। वो लोग देखते हैं कि शारदा अजीब सी आंशिक बेहोशी की हालत में है। इसके बाद वो लोग पूजा के कमरे में जाकर देखते हैं तो घबरा जाते हैं कि पूजा की मौत हो चुकी है। उसका गला बुरी तरह काट दिया गया है।

पूजा की माँ शारदा पुलिस को बताती है कि पिछली रात दो औरतें बुर्के में आई थीं जिन्हें पूजा सीधे अपने कमरे में ले गई थी। उसके बाद पूजा ने अपनी माँ को पानी पिलाया। पानी में कुछ नशीली दवा थी जिससे शारदा को बेहोशी आने लगी। बाद में जब शारदा को होश आया तो उसने अपने आप को बंधा हुआ पाया।
पुलिस जांच में पता चलता है कि पूजा के अपने घरवालों के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। खासकर उसकी माँ उससे बहुत परेशान थी। पुलिस पूजा के पति और उसके सहकर्मी अब्बास से भी पूछताछ करती है मगर कोई खास सुराग नहीं मिलता। कुछ दिन बाद पुलिस को पूजा की दोस्त अदिति का फोन आता है और वो कुछ ऐसी बातें बताती है जिन्हें सुनकर पुलिस अचंभित हो जाती है.
कौन है जिसने पूजा को मारा?
वो दोनों बुर्के वाली औरतें कौन थीं?
मरने से पहले अदिति ने पूजा को ऐसा क्या बताया था जिसने इस केस की सारी परतें खोल दीं?
Online Episode on SonyLiv:
www.sonyliv.com…22-feb-2014
Online Episode on YouTube:
www.youtube.com/watch?v=BPdyyEAE8vY
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2014/02/crime-patrol-faridabad-woman-gives.html








