Crime Patrol | Deceived: Innocent teenage Harshita gets trapped through social networking website Facebook (Episode 343 on 28 Feb 2014)

धोखा | Deceived

17 साल की हर्षिता आमरे महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली है. वो पढ़ाई में बहुत अच्छी है और MBA करना चाहती है. उसके माता-पिता को उससे बहुत उम्मीदें हैं. उसके पिता उसके लिए एक कंप्यूटर खरीदकर लाते हैं और इंटरनेट कनेक्शन भी लगवाते हैं. माता-पिता इस बात से अनजान हैं कि उनकी बेटी इंटरनेट पर क्या-क्या करती है. इसी बीच हर्षिता फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल बनाती है, जिसके माध्यम से उसकी फ़िरोज़ शेख़ नाम के पुणे के एक लड़के से जान-पहचान होती है. उन दोनों की रोज़ की चैटिंग रंग लाने लगती है और धीरे-धीरे मासूम हर्षिता फ़िरोज़ के जाल में फँसने लगती है.

एक शाम वो ट्यूशन से घर वापस नहीं आती है तो उसकी माँ सरिता चिंतित हो उठती है. वो हर्षिता के पिता को फ़ोन करके सूचित करती है कि हर्षिता अभी तक घर वापस नहीं लौटी है. ट्यूशन सेंटर पर पता करने के बाद उसके पिता पुलिस को सूचित करते हैं. दूसरी तरफ हर्षिता अपनी मर्ज़ी से पुणे पहुँच चुकी है. वहाँ स्टेशन पर उसे फ़िरोज़ मिलता है और अपने दोस्त के घर लेकर जाता है, जहाँ 5 दिन तक उसे धोखे में रखकर उसका शोषण करता है.

हर्षिता पुणे क्यों पहुँची? क्या उसके पिता उसको वापस लाने में सफल हो सके?


Online Episode on SonyLiv:
www.sonyliv.com…28-Feb-2014

Online Episode on YouTube:
www.youtube.com/watch?v=tnsJw3rE-I8


Based on a recent Mumbai case. An unemployed youth, Sirtaj Ali from Mumbai, trapped a Goa girl through his fake Facebook profile under the name “Mohammad Ali”. He invited the girl to Mumbai for marriage. The 17-year-old girl reached Mumbai on January 8, 2014, and was allegedly assaulted over the next couple of days.


Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2014/03/crime-patrol-facebook-pal-from-mumbai.html

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top