2017 का छठा केस | Case 6/2017
Suitcase Murder Mystery | Crime Patrol Dial 100
Stubborn Shalini (played by Simran Sharma) wants to live life on her own terms. She does not like interference from her parents. One day, she fights with her mother and father and leaves home. On the other hand, another married woman named Rabia leaves her home but does not return. Shalini’s parents and Rabia’s husband file missing complaints at the police station.
While these people are filing complaints, at another place a man finds a suitcase in a jungle. Since the demonetisation period is going on, he thinks that the suitcase might contain old currency notes. Out of curiosity, he opens it and finds a decomposed female dead body inside it.
Police begin investigating whether the dead body belongs to either of these two missing women.

नोटबंदी का समय चल रहा है। जगह-जगह नोट जलाए जा रहे हैं या पानी में बहाए जा रहे हैं। इसी बीच एक आदमी को जंगल में एक बड़ी अटैची मिलती है। उसको लगता है कि इसमें पुराने सरकार द्वारा रद्द किए गए नोट होंगे। वो उत्सुकतावश बैग को खोलता है तो दहशत में आ जाता है। बैग के अंदर एक युवती की लाश है जो काफी सड़ चुकी है।
पुलिस आती है और लाश का पोस्टमॉर्टेम शुरू होता है। पुलिस पाती है कि लगभग समान उम्र की दो लड़कियां अपने-अपने घर से गायब हैं। एक का नाम शालिनी है और दूसरी का नाम राबिया। शालिनी अपने माँ-बाप की बिगड़ी हुई संतान है जो आए दिन घर में झगड़ा करती रहती है। उसको अपनी मर्ज़ी से जिंदगी जीना पसंद है और इसी वजह से उसको ये अच्छा नहीं लगता कि कोई उसके ऊपर किसी भी तरह की पाबंदी लगाए।
राबिया अब्बास की बीवी है जो बताकर निकली थी कि अपनी अम्मी के घर जा रही है मगर वापस नहीं आई। अब्बास और राबिया की लव मैरिज हुई थी और राबिया के अम्मी-अब्बू के अनुसार दोनों मियां-बीवी में बहुत प्यार है।
YouTube:
www.youtube.com/watch?v=C6J7ntkTBm8
SonyLiv:
Case 6/2017








