2017 का छब्बीसवाँ केस | Case 26/2017
मंजीत एक बिजनेसमैन है जो गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम चलाता है। वह अपनी माँ परमजीत कौर के साथ रहता है, जो चाहती हैं कि मंजीत जल्द शादी कर ले। मंजीत का बिजनेस अच्छा चल रहा है, लेकिन उसकी माँ की एक ही इच्छा है कि अब उसकी उम्र तीस साल हो चुकी है इसलिए उसे जल्दी शादी कर लेनी चाहिए। उनकी रोज-रोज की बातों से मंजीत परेशान रहने लगा है।
एक दिन अचानक मंजीत गायब हो जाता है। रात के 11 बज चुके होते हैं लेकिन वह घर वापस नहीं लौटता। उसकी माँ मंजीत के दोस्त राहुल को फोन करके पूछती हैं कि क्या वह उसके घर पर रुका हुआ है, लेकिन राहुल बताता है कि मंजीत रात 10:45 बजे उसके घर से निकल गया था।
इसके बाद उसकी माँ पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराती हैं। पुलिस जांच शुरू करती है लेकिन उन्हें किसी प्रेम संबंध का कोई सुराग नहीं मिलता। पुलिस को यह शक भी होता है कि शायद मंजीत अपनी माँ के लगातार शादी के दबाव से परेशान होकर खुद ही घर छोड़कर चला गया हो।

The story gets another twist when a police informer tells officers that Manjeet was seen buying five liters of kerosene oil from a nearby shop on the night he disappeared.
मामले में नया मोड़ तब आता है जब पुलिस का एक खबरी बताता है कि जिस रात मंजीत को आखिरी बार देखा गया था, उस रात उसने पास की एक दुकान से पांच लीटर केरोसिन खरीदा था।
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2017/04/crime-patrol-bizman-killed-over-illicit.html







