सपनो की उड़ान | Sapno Ki Udaan
Sunil’s father has an interior designing business. His younger son supports him in his work. Sunil recently returned from Mumbai, where he was learning acting. He wants to become a superstar, and for this, he needs money. So he plans to kidnap someone and demand a ransom. He takes his friend Atul’s help in this.
About two years ago, he left Delhi and went to Mumbai, where he learned acting at an expensive institute. His father never wanted Sunil to go to Mumbai; he wanted him to learn his business like his younger brother. Somehow, he allowed Sunil to go to Mumbai. In Mumbai, he joined an acting institute and met Priya (played by Shriya Popat), who came from Indore to learn acting. They grew closer and started liking each other. After their acting course was completed, they waited for a breakthrough. Priya got small-budget ads, but Sunil could not get anything. Sunil gave many auditions and created a new portfolio but did not get any opportunity. His father kept asking him to come to Delhi and take care of his business.
Now, Sunil no longer asks for any financial help from his father, but he needs money to restart his acting struggle. He plans to come to Delhi and join theaters. He also convinces Priya to come to Delhi.
They both came to Delhi, and Sunil arranged a flat for Priya with the help of a friend. Now, Sunil plans to kidnap a child for a large ransom. First, he planned to kidnap one of his relative’s sons, but later he dropped that idea and planned to kidnap the 13-year-old child of one of Delhi’s biggest and most reputed confectioners.
सुनील के पिता का इंटीरियर डिजाइनिंग का बिज़नेस है। सुनील अपने दोस्त अतुल के साथ कम समय में काफी सारे पैसे कमाना चाहता है और इसके लिए वो एक किडनेपिंग का प्लान बनाता है। पहले तो वो अपने ही परिवार के एक बच्चे को अगवाह करने की सोचता है मगर बाद में किसी और को किडनैप करने का सोचता है।
दो साल पहले की बात है। सुनील के पिता का अच्छा और बड़ा बिज़नेस है और उसके पिता उसके छोटे बेटे को सब कारोबार सीखा रहे हैं। वो सुनील को भी बोल रहे हैं की वो भी घर का बिज़नेस संभाले मगर सुनील के ऊपर एक्टिंग का भूत सवार है। वो एक एक्टर बनना चाहता है और किसी तरह वो अपने पिता को राजी कर लेता है की उसे मुंबई जाकर एक्टिंग सीखनी है। सुनील मुंबई निकल जाता है और एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट ज्वाइन करता है। वहां उसकी मुलाकात प्रिया से होती है जो की इंदौर से मुंबई एक्टिंग सीखने आई है। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती हैं और दोनों एक दुसरे को पसंद करने लगते हैं। एक्टिंग कोर्स पूरा होने के बाद दोनों को एक ब्रेकथ्रू का इंतज़ार है। प्रिया को छोटे मोटे एड मिल रहे हैं करने को मगर सुनील को कुछ नहीं मिल रहा। सुनील सैकड़ों ऑडिशन देता है और नया पोर्टफोलियो तैयार करता है मगर कुछ नहीं हो पता है। देखते-देखते दो साल बीत जाते हैं। दूसरी तरफ सुनील के पिता फ़्रस्ट्रेटेड हैं की वो दिल्ली आकर काम काज संभाले।
सुनील को अपना करियर फिर से बनाने के लिए बहुत से पैसों की ज़रुरत है और इसके लिए वो वापस दिल्ली आने का प्रोग्राम बनाता है। इसके लिए वो प्रिया को भी राज़ी कर लेता है की वो भी उसके साथ दिल्ली आकर थिएटर ज्वाइन करे। प्रिया अपने माता-पिता को बताती है की यो दिल्ली करियर फिर से स्टार्ट करेगी।
सुनील और प्रिया दोनों दिल्ली आ जाते हैं। सुनील उसको एक दोस्त की सहायता से एक फ्लैट दिला देता है। इसके बाद सुनील प्लान करता एक किडनेपिंग। पहले वो अपने ही एक रिश्तेदार के बेटे को किडनैप करने का प्लान बनाता है मगर बाद में एक करोड़पति हलवाई के बेटे को अतुल की मदद से किडनैप करता है।
Online Episode on SonyLiv:
Part 1: www.sonyliv.com/watch/crime-patrol-satark-24th-october-2015-sapno-ki-uda
Part 2: www.sonyliv.com/watch/crime-patrol-satark-25th-october-2015-sunil-murder
Online Episode on YouTube:
Part 1: www.youtube.com/watch?v=bEDJZGMRYtw
Part 2: www.youtube.com/watch?v=A4LZkijKxgY
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2015/10/crime-patrol-failed-actor-arrested-for.html









