Crime Patrol भारतीय टेलीविजन के उन चुनिंदा शोज में शामिल है, जिसने अपराध पर आधारित कहानियों को लंबे समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा है। अब यह शो एक बार फिर बड़े बदलाव के साथ वापसी करने जा रहा है। इस बार शो को बॉलीवुड स्टार Ajay Devgan होस्ट करेंगे और सबसे खास बात यह है कि करीब 7 साल बाद Optimystix एक बार फिर Crime Patrol के साथ जुड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो एन 15 एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है। Crime Patrol का नया सीजन 31 अगस्त 2026 से प्रसारित होने वाला है।
Ajay Devgun दूसरी बार संभालेंगे Crime Patrol की होस्टिंग
Crime Patrol के नए सीजन में सबसे बड़ा आकर्षण Ajay Devgan का होस्ट के रूप में जुड़ना है। लंबे समय तक शो का चेहरा रहे Anup Soni के बाद अब Ajay Devgan दर्शकों को अपराध की इन कहानियों से रूबरू कराएंगे।
शो के जारी किए गए प्रोमो में Ajay Devgan अपराध की बढ़ती घटनाओं और इस बात पर बात करते नजर आते हैं कि कई मामलों में अपराधी पीड़ित का जानकार ही होता है। हालाँकि Ajay Devgan पहली बार ये शो होस्ट नहीं कर रहे हैं, इससे पहले भी वो 2010 में अपनी फ़िल्म “आक्रोश” के प्रमोशन के लिए एक एपिसोड में वो ये शो होस्ट कर चुके हैं।

लेकिन इस नई वापसी की कहानी सिर्फ Ajay Devgan तक सीमित नहीं है। असली दिलचस्पी इसके पीछे लौट रही उस टीम को लेकर है, जिसने कभी Crime Patrol को उसकी सबसे मजबूत पहचान दिलाई थी।
क्या Ajay Devgan सिर्फ 15 एपिसोड्स तक ही रहेंगे?
हालांकि Ajay Devgan के Crime Patrol से जुड़ने की खबर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन खबरों की मानें तो उनका इस शो के साथ सफर फिलहाल सिर्फ 15 एपिसोड्स तक का ही है। Ajay Devgan ने इन 15 एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है।
सूत्रों के मुताबिक, इन शुरुआती एपिसोड्स के बाद Crime Patrol की होस्टिंग की जिम्मेदारी अभिनेता Rajesh Tailang को सौंपी जा सकती है। यानी Ajay Devgan के बाद Rajesh Thailang शो को आगे होस्ट करते हुए आने वाले एपिसोड्स की कमान संभालेंगे।
अगर ऐसा होता है, तो Crime Patrol का यह नया सीजन एक दिलचस्प होस्टिंग फॉर्मेट के साथ आगे बढ़ेगा—शुरुआत Ajay Devgan के स्टार पावर के साथ और उसके बाद Rajesh Thailang के जरिए शो की कहानी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी।

हालांकि Ajay के बाद Rajesh Tailang की एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। ऐसे में फिलहाल इसे खबरों और सूत्रों के आधार पर सामने आई जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
7 साल बाद Optimystix की वापसी
नए Crime Patrol के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Optimystix के पास है। सीरीज डायरेक्टर के तौर पर Subramanian Iyer यानी Subbu Iyer की वापसी हो रही है। उनके साथ अलग-अलग एपिसोड्स को Darshan Raj, Shreya Dudheria, Nadeem Khan, Gaurav Rana सहित कई निर्देशक डायरेक्ट कर रहे हैं।
Crime Patrol के इतिहास में Optimystix की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। 2015 में भी शो के सफर पर बात करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शुरुआती सीजन Cinevistaas ने बनाए थे, जबकि बाद के महत्वपूर्ण सीजन Optimystix Entertainment से जुड़े रहे।
Crime Patrol को असली पहचान कब मिली?
Crime Patrol की शुरुआत 2003 में हुई थी। शुरुआत में यह शो अपने अलग फॉर्मेट के साथ दर्शकों के सामने आया, लेकिन इसे वह बड़ी सफलता बाद के वर्षों में मिली, जब Crime Patrol Dastak के रूप में इसका नया दौर शुरू हुआ।

Optimystix और Subramanian Iyer की टीम के साथ Crime Patrol Dastak ने शो की प्रस्तुति, कहानी कहने के तरीके और अपराध की घटनाओं को दर्शाने के अंदाज में बड़ा बदलाव किया। यही वह दौर था जब Crime Patrol घर-घर में पहचाना जाने लगा।
बाद में इसी फॉर्मेट को Crime Patrol Satark के नाम से आगे बढ़ाया गया। 2015 तक Crime Patrol की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी थी कि शो ने अपने 750 एपिसोड्स पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया था। उस समय Crime Patrol को भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्राइम शोज में गिना जाता था।
2015 में आया Crime Patrol Dial 100
Crime Patrol की लोकप्रियता को देखते हुए Sony TV ने 2015 में इसका एक दूसरा फॉर्मेट भी लॉन्च किया, जिसे नाम दिया गया Crime Patrol Dial 100।
इसके बाद Crime Patrol का प्रसारण और ज्यादा बढ़ गया। शो सप्ताह में कई दिनों तक दर्शकों के सामने आने लगा। उस दौर में कुछ एपिसोड्स Optimystix द्वारा और बाकी एपिसोड्स दूसरी प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा बनाए जाते थे।
वहीं Optimystix ने Crime Patrol Satark पर 2018 के अंत तक काम किया। 2011 से 2018 के बीच Subramanian Iyer की निगरानी में Darshan Raj, Shreya Dudheria, Nadeem Ahmed और Gaurav Rana जैसे निर्देशकों की टीम ने शो के कई चर्चित एपिसोड्स बनाए।
2019 में फिर आया Crime Patrol Satark Season 2
Optimystix के 2018 में शो से अलग होने के बाद Crime Patrol का सफर दूसरी प्रोडक्शन कंपनियों के साथ आगे बढ़ा।
इसके बाद 2019 में Crime Patrol Satark Season 2 के नाम से शो ने वापसी की। इस नए दौर के शुरुआती करीब 100 एपिसोड्स Optimystix से जुड़े रहे, लेकिन इसके बाद Crime Patrol का निर्माण लगातार दूसरी प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा किया जाता रहा।

यानी करीब सात साल बाद Optimystix का दोबारा Crime Patrol से जुड़ना पुराने दर्शकों के लिए खास मायने रखता है। क्योंकि इस प्रोडक्शन हाउस का नाम सिर्फ शो के साथ जुड़ा नहीं है, बल्कि Crime Patrol की लोकप्रियता के सबसे महत्वपूर्ण दौर में इसकी बड़ी भूमिका रही है।
2019 के बाद भी Crime Genre से जुड़ा रहा Optimystix
2019 में Crime Patrol Satark Season 2 के शुरुआती करीब 100 एपिसोड्स के बाद भले ही Optimystix ने Crime Patrol से दूरी बना ली, लेकिन ऐसा नहीं था कि प्रोडक्शन हाउस ने क्राइम जॉनर छोड़ दिया हो। इसके बाद भी Optimystix लगातार अलग-अलग क्राइम शोज के साथ जुड़ा रहा।
इन वर्षों के दौरान Optimystix ने Crimes Aaj Kal Season 1, Season 2 और Season 3, Dirty Scams, Special Tak Team, Courtroom, India’s Most Sansanikhez Kahaniyan और Crime Alert जैसे कई क्राइम-बेस्ड शोज का निर्माण किया।

इनमें से Crimes Aaj Kal और Courtroom खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन दोनों शोज में Optimystix ने Subramanian Iyer (Subbu Iyer) के साथ काम किया। यानी Crime Patrol से दूर रहने के इन करीब सात वर्षों के दौरान भी Optimystix और Subbu Iyer की क्राइम जॉनर में सक्रियता बनी रही।
इस लिहाज से 2026 में Crime Patrol के नए सीजन के साथ दोनों की वापसी को सिर्फ सात साल बाद Optimystix की वापसी कहना पूरी तस्वीर नहीं बताता। दरअसल, इस दौरान प्रोडक्शन हाउस और उसकी क्रिएटिव टीम लगातार क्राइम शोज बनाती रही और अलग-अलग फॉर्मेट में अपने अनुभव को आगे बढ़ाती रही।
अब वही अनुभव एक बार फिर Crime Patrol के नए सीजन में देखने को मिलेगा। एक तरफ Optimystix का Crime Patrol के साथ पुराना रिश्ता है, तो दूसरी तरफ पिछले कुछ वर्षों में बनाए गए कई क्राइम शोज का अनुभव भी इस नए सीजन के पीछे मौजूद है।
क्या पुराना Crime Patrol वाला जादू वापस आएगा?
यही सबसे बड़ा सवाल है।
Crime Patrol पिछले कुछ वर्षों में कई अलग-अलग फॉर्मेट और होस्ट के साथ दर्शकों के सामने आया है। Anup Soni के बाद शो को कई चेहरों ने होस्ट किया और इसकी प्रस्तुति में भी समय-समय पर बदलाव हुए।
अब एक तरफ Ajay Devgan जैसा बड़ा फिल्म स्टार, दूसरी तरफ Subramanian Iyer और Optimystix की वापसी—इन दोनों चीजों ने नए सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

खासकर उन दर्शकों के लिए जिन्होंने Crime Patrol Dastak और Crime Patrol Satark के पुराने एपिसोड देखे हैं, Optimystix की वापसी शायद इस सीजन की सबसे बड़ी खबर है।
Netflix पर भी पहुंच चुका है Crime Patrol
Crime Patrol की पहुंच अब केवल टेलीविजन तक सीमित नहीं है। पिछले साल शो को Netflix पर भी उपलब्ध कराया गया था। हालांकि Crime Patrol के कई एपिसोड YouTube और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध रहे हैं।
इससे साफ है कि Crime Patrol की ऑडियंस अब सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है। पुराने एपिसोड्स को OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार देखा जा रहा है।
अब नजर 31 अगस्त पर
Ajay Devgan की नई होस्टिंग, Optimystix की सात साल बाद वापसी और Subramanian Iyer की अगुवाई में बनी टीम—इन सबके बीच नया Crime Patrol पुराने दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
15 एपिसोड्स की शूटिंग पूरी हो चुकी है और 31 अगस्त 2026 से Crime Patrol का नया दौर शुरू होने जा रहा है।
एक तरफ Crime Patrol के इतिहास का सबसे सफल दौर यादों में है और दूसरी तरफ एक नया चेहरा शो को होस्ट करने जा रहा है। ऐसे में सवाल सिर्फ यह नहीं है कि Ajay Devgan Crime Patrol को कैसे होस्ट करेंगे, बल्कि यह भी है कि क्या Optimystix एक बार फिर Crime Patrol को वही पहचान और धार दे पाएगा, जिसके लिए यह शो कभी जाना जाता था?
31 अगस्त से इस सवाल का जवाब मिलना शुरू हो जाएगा।





