बेदर्दी | Cruelty
संजय गौरी माथुर का भाई है, जो जयदीप माथुर की पत्नी और तीन बच्चों की माँ है। एक दिन संजय गौरी से मिलने पहुँचता है मगर उसके घर के दरवाज़े पर ताला लगा पाता है। वह समझ नहीं पाता कि गौरी अपने तीनों बच्चों के साथ अचानक कहाँ गई। वह जयदीप को देहरादून फ़ोन लगाता है मगर जयदीप को भी इस बारे में कुछ पता नहीं होता। वह अपने माँ-बाप को उन्नाव में फ़ोन लगाता है मगर वहाँ से भी कुछ पता नहीं चलता।
संजय और जयदीप दोनों को चिंता हो जाती है कि ये लोग कहाँ गए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाती है और पुलिस पहुँचकर घर का ताला खुलवाती है। संजय घर के अंदर जाता है और अंदर गौरी और उसके तीनों बच्चों के शव पाकर चौंक जाता है। पूरा शहर अचानक हुए इस हत्याकांड से सकते में आ जाता है। जयदीप, जो कि एक फॉरेस्ट गार्ड है, वह भी देहरादून से कानपुर पहुँचता है।
पुलिस तहकीकात और पोस्टमॉर्टेम से पता चलता है कि इन सभी की हत्या घर में रखे एक हथौड़े से की गई है और हत्या के बाद जयदीप की बड़ी बेटी दिशा के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। पुलिस खबरियों को लगाती है मगर कहीं से भी किसी सुपारी किलिंग की खबर नहीं मिलती है।

Geetanjali Mishra | YouTube | Dailymotion (Awaited)Online Episode on SonyLiv:
Part 1: www.sonyliv.com…1-Oct-2016
Part 2: www.sonyliv.com…2-Oct-2016
Online Episode on YouTube:
Part 1: www.youtube.com/watch?v=vaSD7mDnEOA
Part 2: www.youtube.com/watch?v=v4mrbd-QTfk
Here is the inside story of the case:
www.crimestories.co.in/2016/10/crime-patrol-next-door-neighbour-killed.html








