Case 54/2017 | 2017 का चौवनवाँ केस
Death of Two Best Friends | दो गहरे दोस्तों की मौत
Eight-year-old Sumit was found badly injured below a tree in the village. His parents assumed that he must have fallen from the tree. They brought him to a hospital where doctors could not save him, and he died. The parents buried his body. Mayank was one of Sumit’s best friends, who was now very upset and unable to concentrate on anything since his friend passed away. One day, he went to a tilak ceremony in the village, from where he suddenly went missing. The next day, his dead body was found in a pond in the village.
Inside Story आजमगढ़. दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में एक बच्चे की संदिग्ध मौत होती है। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट सामने आती है और परिजन इसे दुर्घटना मानकर शव दफना देते हैं, लेकिन इस घटना के ठीक 21वें दिन एक और बच्चे की लाश पोखरी में मिलती है। पुलिस को शव के सिर में चोट के निशान मिलते हैं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाता है। पोस्टमॉर्टम में पता चलता है कि इस बच्चे की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
इस घटना के बाद ग्रामीणों को समझ में आता है कि दोनों ही मौतों में कुछ समानता है। फिर चर्चा इस बात की शुरू होती है कि कहीं दोनों बच्चों के साथ दुराचार करने के बाद उनकी हत्या तो नहीं की गई, या फिर तंत्र-मंत्र के चक्कर में उन्हें मार दिया गया। चूंकि पोस्टमॉर्टम से दुष्कर्म और हत्या साफ-साफ नजर आ रहे हैं, तो एक सवाल यह भी है कि क्या पुलिस दूसरी लाश भी निकलवाकर पीएम कराएगी। कारण कि अगर तंत्र-मंत्र का चक्कर है, तो दोनों ही मासूमों की हत्या के पीछे एक ही आदमी का हाथ हो सकता है। ग्रामीण ही नहीं, आसपास के गांव के लोग भी दहशत में थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मासूम बच्चों के साथ कोई ऐसा कैसे कर सकता है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में 14 मई की सुबह पोखरी में हत्या कर फेंकी गई आठ साल के आदित्य की लाश पाई गई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई थी। इससे पहले 23 अप्रैल को इसी गांव के राघवेंद्र सिंह का 6 साल का बेटा आर्यन सुबह गांव में स्थित मंदिर पर देखा गया था। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे आर्यन मंदिर के पीछे स्थित बगीचे में घायल अवस्था में मिला था। जानकारी होने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए जौनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सिर में लगी घातक चोट बालक की मौत की वजह थी। परिजनों ने इसे दुर्घटना मानकर शव को दफना दिया था।
अब उस घटना के 21वें दिन 8 वर्षीय आदित्य का शव मिलने से गांव के लोग दोनों बच्चों की मौत को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे थे। इस दौरान गांव में तंत्र-क्रिया करने वाले लोगों पर भी संदेह व्यक्त किया जाने लगा है। साथ ही लोगों ने आशंका जताई कि कहीं दोनों मासूम किसी सरफिरे युवक की दरिंदगी का शिकार तो नहीं हो गए।
Watch video for full coverage:
YouTube: www.youtube.com/watch?v=mxEG00tpLfc
Dailymotion: dai.ly/x7towse
Online Episode on YouTube:
Part 1: www.youtube.com/watch?v=xBu__-JHCQA
Part 2: www.youtube.com/watch?v=Nm4NEMUDZGw
Online Episode on SonyLiv:
Part 1: Death Of Two Best Friends Part 1
Part 2: Death Of Two Best Friends Part 2
Here are a few other links on the incident:
www.crimestories.co.in/2017/08/azamgarh-surhan-village-kids-murder-mystery.html









