जासूसी का खेल | Spying Games
Based on a dowry harassment case, the story starts with a man spying on a woman. The woman’s name is Aradhna, and the man has been sent by her husband Vinod Oswal.
The story then goes into flashback. Aradhna is a housewife from a small family. Her father marries her into the wealthy Oswal family without any dowry demand. Though Vinod’s parents never directly asked Aradhna’s family for dowry, they still complain that her family did not give any money or gifts. Vinod’s parents keep saying that they should have at least given some money or household goods to their daughter.
Time passes, and Vinod and Aradhna are blessed with a baby girl. Aradhna’s parents come to meet her, but they do not bring any gifts for Vinod’s parents. Vinod’s parents force him to pressure Aradhna into bringing money from her home, but Aradhna strongly opposes this. No one in the house supports her. Vinod starts harassing and beating her, and finally Aradhna files a dowry harassment case against them.

कहानी शुरू होती है एक महिला की जासूसी से। एक आदमी आराधना नाम की महिला की जासूसी कर रहा है। आराधना विनोद ओसवाल की पत्नी है और ये जासूसी विनोद ही करवा रहा है।
कहानी फ्लैशबैक में जाती है। आराधना एक गृहणी है और एक छोटे परिवार से है। आराधना की शादी एक बड़े परिवार में होती है। शादी में विनोद के घर वालों की किसी भी तरह की कोई मांग नहीं होती है। मांग न होने की वजह से आराधना के घर वाले दहेज़ में कुछ भी नहीं देते हैं, जिसकी वजह से विनोद की माँ हर वक़्त आराधना पर ताने कसती रहती है कि कुछ माँगा नहीं तो कुछ दिया भी नहीं उसके घर वालों ने।
समय बीतता है। आराधना एक बच्ची की माँ बनती है। उससे मिलने आराधना के घर वाले भी आते हैं मगर विनोद की माँ ये देखकर गुस्से में है कि वो लोग हमेशा खाली हाथ ही क्यों आते हैं। विनोद की माँ विनोद पर ये दबाव डालना शुरू करती है कि वो आराधना को अपने घर से रूपए-पैसे लाने को बोले, मगर आराधना इसका विरोध करती है। घर का कोई भी सदस्य आराधना का पक्ष नहीं ले रहा है। विनोद उस पर हाथ उठाना शुरू कर देता है। इन सब से तंग आकर आखिरकार आराधना अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ का केस दर्ज कर देती है।
Online Episode on SonyLiv:
www.sonyliv.com…2-May-2014
Online Episode on YouTube:
Link 1: www.youtube.com/watch?v=2VKi9HP4W2Q
Link 2: www.youtube.com/watch?v=WxuZj-Yw65Y








