Crimes Aaj Kal Episode 5 (Season 1) | The Trap: The Dark World of Se*tortion: Anuj’s Tragic Story (7 Apr 2023 on Amazon MiniTV)

द ट्रैप | The Trap

This story begins with a police investigation into the death of Anuj. CCTV footage shows him appearing very upset before he went home and committed suicide. The police have concluded that it was a suicide, but his fiancée Natasha insists that he would never take his own life.

Natasha claims that she and Anuj were deeply in love, but the police are also investigating whether she was involved in the incident. Despite her father’s insistence that she return to Mumbai, Natasha is trying to remain composed and is cooperating with the police investigation.


The Trap Crimes Aajkal episode


In the meantime, Jaideep, a friend of Anuj, contacts Natasha to reveal that Anuj had asked him for money a few days earlier and seemed extremely distressed. Anuj’s parents are puzzled by this, as he was earning a good income and they cannot understand why he would need to borrow money.
Show Host: Vikrant Massey
Further investigation by the police reveals that money had been transferred from Anuj’s account to several other accounts on four separate occasions. While tracing the accounts, the police discover a group of teenagers being trained to create fake social media profiles to lure and blackmail boys.

The police now suspect that Anuj may have been a victim of blackmail and that this could have been a contributing factor in his suicide.



कहानी शुरू होती है एक पुलिस इन्वेस्टिगेशन से जिसमें पुलिस अनुज की मौत की जाँच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि अपने घर जाते समय वो बहुत परेशान था और उसके बाद ही वो आत्महत्या कर लेता है। पुलिस का साफ़ तौर पर कहना है कि ये एक सुसाइड है मगर उसकी मंगेतर नताशा का कहना है कि अनुज आत्महत्या नहीं कर सकता।

नताशा के अनुसार अनुज और नताशा एक दूसरे को बेतहाशा चाहते थे मगर पुलिस इस बात की छानबीन भी कर रही है कि कहीं इस वारदात में नताशा का ही हाथ तो नहीं है।


नताशा के पापा बोल रहे हैं कि वो वहाँ से वापस मुंबई आ जाए मगर वो अपने-आप को सँभालने की कोशिश कर रही है और पुलिस की जाँच में भी सहयोग कर रही है। इसी बीच नताशा को अनुज के एक दोस्त जयदीप का कॉल आता है कि कुछ दिन पहले अनुज ने उससे रुपए माँगे थे और वो बहुत परेशान नज़र आ रहा था। अनुज के माता-पिता का कहना है कि अनुज अच्छा-ख़ासा कमा रहा था फिर उसने किसी से उधार क्यों माँगा होगा।

पुलिस जाँच से पता चलता है कि अनुज ने चार बार अलग-अलग अकाउंट्स में रुपए ट्रांसफ़र किए थे। अकाउंट ट्रेस करते-करते पुलिस एक लोकेशन पर पहुँचती है जहाँ कुछ टीनेजर बच्चों को फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और लड़कों को फँसाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

अब पुलिस का अंदाज़ा है कि ये एक ब्लैकमेलिंग का एंगल है जिसमें कोई अनुज को ब्लैकमेल कर रहा था और उसी से परेशान होकर अनुज ने ये कदम उठाया होगा।


Inside Story

2021 की घटना है जब बैंगलोर के 26 साल के अविनाश बी एस ने फाँसी लगाकर ख़ुद की जान ले ली थी। शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि अविनाश ने ऐसा क्यों किया था मगर उसके बाद इस बात का खुलासा तब हुआ जब इस घटना के काफी दिन बाद अविनाश की बहन को फेसबुक पर ऑनलाइन कॉन्टैक्ट किया गया और ब्लैकमेलर ने उससे कहा कि उसे और रुपए चाहिए हैं और अगर नहीं दिए तो अविनाश के वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए जाएंगे। असल में ब्लैकमेलर गैंग को ये पता ही नहीं था कि अविनाश अब इस दुनिया में नहीं है।

इस खुलासे के बाद ही पुलिस को ये अंदाज़ा हो पाया कि अविनाश की आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी। असल में ये ब्लैकमेलर अविनाश को बार-बार ब्लैकमेल कर रहे थे और पहले भी उससे काफी रुपए वसूल किए जा चुके थे। अविनाश की बहन ने बताया कि अविनाश को नेहा शर्मा नाम की लड़की ब्लैकमेल कर रही थी जो उसे इंटरनेट पर मिली थी और उसे पेमेंट करने के लिए अविनाश ने अपने एक दोस्त से 35,000 रुपए उधार लिए थे।


3 अप्रैल को अविनाश की बहन ने बैंगलोर के के आर पुरम पुलिस स्टेशन में 5 लोगों के ख़िलाफ़ उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई।

मार्च में ही पुलिस ने एक गैंग को धर दबोचा जो रूरल बैंगलोर के एक 54 वर्षीय व्यक्ति को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। विक्टिम का कहना था कि वो कई बार उन लोगों को पेमेंट कर चुका था मगर फिर भी ये लोग उसका पीछा नहीं छोड़ रहे थे इसलिए वो आख़िरकार पुलिस के पास आया। इस केस में उसका कहना था कि उसकी फोटो को गलत तस्वीरों में लगाकर उसे ब्लैकमेल किया गया जबकि उसने ऐसा कुछ किया ही नहीं था।
KNOW MORE


Online Episode on Amazon MiniTV:
www.amazon.com/minitv/…crimes-aaj-kal-the-trap


Actors:

  • Jimy Roy
  • Sejal Jaiswal
  • Pranjal Srivastava
  • Basant Kumar
  • Alpesh Dixit
  • Jyoti Yadav
  • Siddharth Kumawat
  • Dalip Kumar Gulatii
  • Savita Malpekar
  • Sharan Makkar
  • Aslam Wadkar
  • Pooja Rathore
  • Nikhil Dave
  • Chitransh Raj

Director: Subbu Iyer
Co-Director: Navdeep Dahiya
Writer: Subbu Iyer
Episode Director: Navdeep Dahiya
Project Head: Animesh G Bhaya
Producer: Vipul D Shah
Creative Director: Ankur Nayak
Executive Producer: Neeraj Naik
Director of Photography: Sunil Pillai
Dialogues: Chirag Kakkad
Production Company: Optimystix Entertainment India Pvt. Ltd.

Season 1 Episode List

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top